हरिशंकर शर्मा
कानपुर। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार कानपुर नगर में उच्च शिक्षा एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार व छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में सड़क सुरक्षा संबंधी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओ को मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर उनको सम्मानित किया गया।
उच्च शिक्षा विभाग व परिवहन विभाग के तरह से आयोजित कि गई प्रतियोगिता में भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला और क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें कानपुर नगर के 12 महाविद्यालय के छात्राओं ने प्रतिभाग किया। तीनों प्रतियोगिता में 9 छात्राओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार स्वरूप में मोमेंटम एवं प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉक्टर रिपु दमन सिंह क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कानपुर मंडल, प्रोफेसर डॉ0 अर्पणा सिंह नोडल अधिकारी कानपुर नगर व राजेश राजपूत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वालों में सहस्त्रांशु मिश्रा भाषण में चित्रकला में धर्मेंद्र डीएवी महाविद्यालय, व क्विज में कुमारी प्रयांशी रामसहाय राजकीय बैरी कालेज शिवराजपुर रहे तो वहीं द्वितीय पुरस्कार में भाषण में कुमारी सुप्रिया शुक्ला अरमापुर महाविद्यालय, चित्रकला में हर्षित वर्मा डीबीएस महाविद्यालय, क्विज प्रतियोगिता में कुमारी कीर्ति दुबे डीपी पीजी कॉलेज व तृतीय पुरस्कार में भाषण में कुमारी प्रतिष्ठा त्रिपाठी डीजी पीजी महाविद्यालय, चित्रकला में कुमारी भूमि सिंह ज्वाला देवी महाविद्यालय व चित्रकला पोस्टर में अभय पांडे अर्मापुर पीजी कॉलेज रहे।




