ओढ़ा दो जिन्दगी अभियान कार्यक्रम में जरूरतमंद परिवारों को बाँटे गए गर्म कपड़े व कंबल

0
104

 

कानपुर ब्यूरो गरीब निर्धन परिवारों को ठंड से बचाने के लिए सामाजिक संस्था राष्ट्रीय सैनिक छात्र सेवा परिषद टीम ने कम्बल व गर्म कपड़े वितरण का कार्य प्रारंभ कर दिया। बदलते मौसम में ठंड को देखते हुए गांव एवं शहर के विभिन्न जगह पर जरूरत मंद परिवार को चिन्हित कर पांच सौ से ज्यादा लोगों को कंबल एवं कपड़े बांटे गए।

समाज हित के लिए बनाई गई इस संस्था की ओर से गरीब पुरुषों को कपड़े एवं गरीब महिलाओं को कंबल बांटे गए। संस्था के अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने बताया कि शीतलहर और सर्द हवाओं से कड़कती ठंड की वजह से सड़क किनारे सोने वाले लोग खुद को इससे बचाते हुए नज़र आए ऐसे में संस्था की यह टीम ने वाहनों में राहत सामग्री और कंबल लेकर ठंड से बचाते हुए इन बेघर लोगों को दिखें। टीम ने शहर के आस पास लोगों के बीच पहुंचकर कंबल वितरण किया गया। ठंड से कंपकंपा रहे लोगों को जब रात में अचानक कंबल मिला तो ये लोग कंबल पाकर खुश हो गये और इन युवाओं की संस्था को धन्यवाद करते हुए भावुक हो गए। सर्दी में पचास दर्जन से अधिक कंबल वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि भीषण ठंड को देखते हुए यह कंबल वितरण का कार्य निरंतर जारी रहेगा। देर रात कंबल वितरण होता देख लोगों ने कहा कि कम्बल वितरण कर सर्दी से ठिठुरते गरीब असहाय के चेहरे पर मुस्कान ला दी।
अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने यह भी बताया कि टीम के सदस्य अपनी कमाई के पैसे से मिलकर ये काम करते है। टीम ने खुले आसमान के नीचे रात गुजारते गरीबों को यह एहसास दिलाया कि समाज में मानवता अभी समाप्त नहीं हुई है। कड़ाके की सर्दी में एक क्षण बिना गर्म कपड़ों के बिताना नामुमकिन है, ऐसे में संस्था की मुहिम *ओढ़ा दो जिंदगी* अभियान के तहत लगातार जरूरतमंदों को गर्म कपड़े एवं कंबल वितरण कर रही है विभिन्न जगहों पर सैकड़ो ऐसे बच्चे है जिनको पढ़ाई का अटूट जज्बा है पर इस जज्बों को हर वर्ष तोड़ देते है सर्द के मौसम में गरीब बच्चे पढ़ाई करने नहीं आते उन्होंने बच्चों और शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी जताई जो समय समय पर बच्चों के भविष्य और विकास के लिए प्रयत्नरत रहती है उन बच्चों को गर्म कपड़े भी वितरित किया गया। इस अवसर पर अंकित शुक्ला ने इस सर्दी में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए एवं ठंड से बचाव के सम्बंध में बच्चों को हेल्थ टिप्स भी दिया गया।
संस्था अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने कहा कि शिक्षा की ज्योति को प्राप्त करने में सर्द थपेड़े हौसला न तोड़े, यह हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है, उन्होंने यह भी कहा कि जनसेवा एक सोच नही संकल्प है वह संकल्प जो आपने खुद से किया हो इस ठण्ड में गर्म कपड़े पाकर बच्चों के चेहरे पर जो खुशियां है वह उनके हौसले एवं प्रतिभा निश्चित रूप बढ़ाएगा।
कार्यक्रम में मोहित शुक्ला अजीत, लल्लू, अश्वनी, सोनू, मनीष सिंह, जतिन, अमन सिंह सत्यम सिंह, दिलीप, कमल, पप्पू, प्रमोद, मनोज आदि मौजूद।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here