फ्लैट में लगी आग,लाखों का सामान जलकर राख

0
109

शार्ट सर्किट बना आग लगने का मुख्य कारण

*कानपुर ब्यूरो* श्याम नगर के डी ब्लाक में स्थित तीन मंजिला वृन्दावन अपार्टमेंट के प्रथम खण्ड पर जी एन के इंटर कॉलेज में कार्यरत शिक्षक जयंत सिह चन्देल पत्नी व बच्चों के साथ रहते है। जयंत सिह अपने परिवार के साथ आगे के कमरे में थे,अचानक पीछे कमरे में आग लग गई, कुछ देर बात घुऑ निकलते देख जयंत सिह शोर मचाते हुये बाहर आ गये,तत्पश्चात फ्लैट के अन्य लोगो के साथ आग बुझाने की कोशिश किया लेकिन आग पर काबू पा न सके। उसके बाद उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दिया,जिसके बाद फायर बिगेड की टीम ने आकर काफी मशक्कत करने के बाद फायर टीम ने आग पर काबू पाया।
शिक्षक जयंत सिह चंदेल ने बताया कि पत्नी व बच्चों के कपड़ों के साथ साथ वाशिंग मशीन,टेड मशीन व अन्य सामान भी जल कर खाक हो गया। जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रूपये है। वहीं कमरे में रखा हुआ लकड़ी फर्नीचर व ड्रेसिंग टेबिल भी जल गई है। आग लगाने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट था।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here