
- हरिशंकर शर्मा
कानपुर। कर्मचारी के आश्रित को पी.एफ का भुगतान नहीं मिल पा रहा था। भारतीय मजदूर संघ कानपुर के सदस्य शम्भू सिंह ने अथक प्रयास करते हुए मृतक कर्मचारी की पत्नी को पी.एफ की धनराशि का भुगतान कराया। आश्रित की पत्नी ने शम्भू सिंह का धन्यवाद किया।
आपको बता दे कि पीड़ित का पति अशर्फी लाल जो दादा नगर स्थित एक निजी फैक्ट्री में कार्य करते था। 10 मार्च, 2018 को फैक्ट्री परिसर में ही कार्य के दौरान एक हादसे में पति की दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। पीड़िता मंजू देवी के पति स्व० अशर्फी लाल का उनके नियोक्ता के द्वारा कर्मचारी भविष्यनिधि संगठन में अंशदान की मद में उनके वेतन से कटोती करते हुए अंशदान उनके खाता संख्या- यूपी/39428/2 में जमा किया जाता था। प्रार्थिनी द्वारा अनेकों बार पी.एफ कार्यालय में सम्पर्क कर मृतक कर्मचारी के
आश्रितं को पी.एफ द्वारा प्रदत्त मृत्यु हित लाभ आदि देयों का भुगतान करने हेतु निवेदन किया लेकिन कोई भी कार्यवाही नही हुई। पीड़िता महिला लोगो के घरो में बर्तन मांज कर अपना गुजर बसर कर रही है। कोई भी संतान न होने के कारण जीवन बहुत ही दयनीय हो गया और कोई भी भाग दौड करने वाला नही रहा। लेकिन इसी बीच पीड़िता का सम्पर्क शम्भू सिंह से हुआ जिन्होंने अथक प्रयास करते हुए मृतक अशर्फी लाल का सेवा हित लाभ दिलाया। मृतका की पीडित पत्नी ने शम्भू सिंह का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद दिया।
error: Content is protected !!