पुलिस सब इंस्पेक्टर रीना पाण्डेय को मातृ शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया – रीना पाण्डेय बनीं संस्था की ब्रांड एंबेसडर

0
127

हरिशंकर शर्मा
उन्नाव। उत्तर प्रदेश में पुलिस की छवि बदल रही है जहां एक और अपराधियों के मन में वर्दी का खौफ है वहीं दूसरी ओर यही वर्दी समाज में बदलाव की कहानी लिख रही है । पुलिस सेवा के दायित्वों को बाखूबी निभाने के साथ-साथ महिलाओ क़े स्वावलंबन और सशक्तिकरण जैसे सराहनीय सामाजिक सरोकार हेतु महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर रीना पाण्डेय को पुलिस सेवा के दायित्वों को ष्मातृ शक्ति सम्मान ष् से आज सम्मानित किया गया स उनको यह सम्मान बदलते भारत की नई उड़ान फाउंडेशन द्वारा आज उन्नाव के निराला प्रेक्षा गृह में आयोजित ष् मातृ शक्ति सम्मान समारोह ष् में समाज सेवक विमल द्विवेदी ( संरक्षक – नर सेवा नारायण सेवा ) और डॉ ए 0 के0 दीक्षित ( पूर्व प्राचार्य महाविद्यालय ) द्वारा भेंट किया गया और संस्था के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र पाण्डेय द्वारा उन्हें संस्था का ष् ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की गई। आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस सब इंस्पेक्टर रीना पाण्डेय के साथ विभन्न क्षेत्रों मे उल्लेखनीय और सराहनीय कार्य करने वाली 44 नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया । संस्था के संरक्षक प्रमोद मिश्रा , प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र पाण्डेय एवम प्रदेश सचिव / प्रबंधक राम मौर्य “सोनू” द्वारा सम्मान समारोह में सम्मानित हुई महिलाओ के उत्कृष्ट कार्याे की लोगों को जानकारी देते हुए अत्यंत सराहना की गई ।
पुलिस वाली दीदी के नाम से लोकप्रिय उप निरीक्षक रीना पाण्डेय ने बताया कि विशेषकर गरीब महिलाओं की मदद करके उन्हें आत्मिक खुशी मिलती है, इसलिए प्रयास रहता है कि अधिक से अधिक गरीब महिलाओं को कानूनी जानकारी दी जाए और उनके अधिकार दिलाए जाएं । रीना पाण्डेय पिछले 25 वर्षों में 1 लाख से अधिक गरीब महिलाओं को जागरूक कर चुकी हैं । जरुरतमंद महिलाओं और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 50 से अधिक गांवों में सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सिलाई कढ़ाई केंद्र खुलवाकर सकड़ों महिलाओं को लाभ पहुंचा रही हैं । उप निरीक्षक रीना पाण्डेय द्वारा 10 गरीब बच्चियों को शैक्षिक अंगीकार किया गया है । गांव और कच्ची बस्तियों में समय समय पर आत्मरक्षा प्रशिक्षण , योग पाठशाला , व्यवहारिक कार्यशाला ( केक , अचार मुरब्बा , कैंडल , सॉस , जैम , साबुन आदि बनाने का प्रशिक्षण ) महिला स्वालंबन आदि सरोकार करने वाली रीना पाण्डेय लड़कियों को पढ़ाने के लिए उनके माता पिता को प्रोत्साहित करती हैं । कुछ महिलाएं अशिक्षित होने के कारण कानून के बारे में जानकारी नहीं रखती, इसलिए उनका प्रयास रहता है कि अधिक से अधिक महिलाओं को कानून के बारे में जानकारी दी जाए और उनके अधिकारों की रक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि वे अपने पति पुलिस सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व की प्रेरणा और सहयोग से गरीबों की मदद के लिए आगे बढ़ रही हैं। कार्यक्रम संयोजक शैलेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि सम्मान समारोह में अतिथि के रूप में प्रीती सिंह , प्रतिभा मिश्रा , शशि कला शुक्ला , रश्मि दीक्षित सहित कई गणमान्य हस्तियां शामिल रहीं ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here