अपर श्रम आयुक्त ने बॉयलर व कारखाना के अधिकारियो के साथ की समीक्षा बैठक बायलर व कारखाना अधिनियम के कार्याे को ऑनलाइन किया जाना जरूरी – अपर श्रम आयुक्त

0
101

हरिशंकर शर्मा
कानपुर। अपर श्रम आयुक्त, उ0 प्र0 श्रीमती सौम्या पांडेय, द्वारा आज बॉयलर एवं कारखाना के पदाधिकरियो के साथ उनके कार्याे की समीक्षा बैठक की। बैठक में निदेशक बॉयलर संदीप गुप्ता व ब्वॉयलर्स के अन्य अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया,। समीक्षा बैठक में उनके द्वारा बायलर के कार्याे के लिय नवनिर्मित सॉफ्टवेयर का भी प्रस्तुतिकरण दिया गया। सॉफ्टवेयर के माध्यम से बॉयलर प्रभाग संबंधी समस्त निरीक्षण एवं ब्वॉयलर्स संबंधी सूचना ऑनलाइन किए जाने की व्यवस्था की गई , जिससे की कार्यालय की पारदर्शिता पूर्ण रूप से लाई जा सके साथ ही बॉयलर निरीक्षण एवं पाई गई उल्लंघनों का समाधान किया जा सके। उक्त सॉफ्टवेयर के निर्माण से श्रमिकों को विभिन्न प्रकार के होने वाली समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा सकेगा। अपर श्रम आयुक्त, उ0 प्र0 द्वारा बनाये गये ऑनलाइन सॉफ्टवेयर को तुरंत कार्य में लाये जाने हेतु बॉयलर एवं कारखाना के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में अभियंता गौरव कुमार, सहायक श्रम आयुक्त ,अविनाश चंद तिवारी व अन्य अधिकारियो द्वारा प्रतिभाग किया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here