भारत विकास परिषद सेवा बस्ती को लेगा गोद

0
111

हरिशंकर शर्मा
कानपुर। भारत विकास परिषद द्वारा रॉयल मंदाकिनी होटल में प्रबुद्ध नागरिक विचार गोष्ठी का आयोजन मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरान्त भारत दउवं स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि अर्पित करके राष्ट्र गीत गा कर ऋद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर भारत विकास परिषद ने सेवा बस्ती को गोद लेना का निर्णय लिया।
आरएसएस से आए श्रीराम जी प्रांत प्रचारक ने अपने उद्बोधन में कहा कि परिषद के द्वारा समाज हित में किए गए कार्य प्रशंसनीय है। इसी क्रम में भरत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह संधू ने अपने उद्बोधन में कहा कि परिषद का लक्ष्य समर्थ भारत , समृद्ध भारत एवं विकसित भारत है। उन्होंने कहा कि जब तक अपना लक्ष्य पूरा नही कर कर लेते तब तक विश्राम नही होगा। श्री संधू ने कहा कि परिषद अब समाज के अंतिम पायदान मेें बैठे व्यक्ति तक अपनी सेवाएं देने हेतु सेवा बस्ती (मलिन बस्ती) को गोद लेकर उनका सर्वा्रगीण विकास करेगा तथा बचचो को संस्कारित काने का कार्य भी यथावत जारी रहेगा। इस मौके पर राम कृष्ण शाखा द्वारा उत्कृष्ट कर्य के लिए सचिव अजय मेहरोत्रा व अध्यक्ष दिनेश निगम ने दिव्यांग बच्चो को कृत्रिम अंग वितरित कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शिक्षाविद डा0 विवेक द्विवेदी, डा0 एन.के. सक्सेना, देवेन्द्र प्रताप सिंह, उमेश पालीवाल, भारत विकास परिषद कानपुर प्रांत के महासचिव राजेन्प्द्र अवस्थी, विमलेश अवस्थी, राकेश वाधवा, गुलशन धूपर, वी एन त्रिपाठी, ओ के श्रीवास्तव व शोभित शुक्ला समेत तमाम लोग मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here