संवाददाता घाटमपुर कानपुर: तहसील के एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ग्रामीणों ने शिकायत करते आरोप लगाया कि राजस्वकर्मियों की मिलीभगत से भू माफिया खलिहान की जमीन पर कब्जा कर रहे है। एसडीएम ने मामले में टीम भेजकर जांच करवाने की बात कही है। मौके पर पहुंचे लेखपाल शिवम वर्मा ने जमीन की नाप की है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है, कि स्थानीय लेखपाल भू माफियाओं के साथ मिले हुए है। ग्रामीणों ने टीम बनाकर खलिहान की जमीन नाप कराने की मांग की है। देवरिया और कानपुर देहात कांड के बाद भी प्रशासन है लापरवाह
देवरिया व कानपुर देहात कांड के बाद भी राजस्व कर्मियों के कब्ज़ा कराने का मामला घाटमपुर तहसील क्षेत्र के भाठ गांव में देखने को मिला है। यहां कब्जा करने पहुंची राजस्व टीम के बुलडोजर के आगे महिलाए लेट गई तो राजस्व कर्मी वहां से उल्टे पांव लौटे है। भाठ गांव निवासी जगराम सिंह, राघवेंद्र सिंह, रामनारायण, मुलायम सिंह, शिवकरन समेत एक दर्जन ग्रामीणों ने घाटमपुर तहसील स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर घाटमपुर एसडीएम रामानुज को शिकायत पत्र देकर बताया कि कानपुर निवासी अमित शुक्ला की खलिहान से लगी हुई लगभग 29 बीघा जमीन है, जिसमे हाइवे के किनारे की ओर फ्रंट कम है, ग्रामीणों का आरोप है, कि अमित शुक्ला अपनी ज़मीन की कीमत बढ़ाने के लिए कानपुर सागर हाइवे के किनारे पड़ी खलिहान की जमीन पर कब्जा कर रहा है, जिसमे स्थानीय लेखपाल और राजस्वकर्मी भी संलिप्त है। घाटमपुर एसडीएम रामानुज ने मामले में जांच के आदेश दिए है। उन्होंने जमीन की नापने के लिए स्थानीय लेखपाल शिवम वर्मा को आदेश दिया है। घाटमपुर एसडीएम रामानुज ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिली थी, राजस्व की एक टीम बनाकर ग्रामीणों और प्रशासन की मौजूदगी में खलिहान की नाप कराई जाएगी। उन्होंने पुलिस बल के लिए पत्र लिखा है।
ग्रामीणों का आरोप है, की बीते दिनो अचानक से राजस्व कर्मियो के साथ पुलिस भी आ गई। और नाप करने के बाद खलिहान की जमीन पर राजस्व कर्मी कब्जा करवाने लगे। ग्रामीणों ने जब इस बात का विरोध किया तो जेल में डालने की धमकी दी। जिसके बाद कानपुर निवासी अमित शुक्ला ने कब्जा करना शुरू किया तो महिलाए बुलडोजर के आगे लेट गई महिलाओं द्वारा विरोध करने पर राजस्व कर्मी, उल्टे पांव वापस लौट आए हैं।




