संवाददाता
सरसौल/कानपुर: श्री बाला जी सरकार मंदिर सलेमपुर रूमा में विराट कन्या भोज के अवसर पर अदभुत दृश्य देखने को प्राप्त हुआ। यहां तीन सौ से अधिक कन्याओं को बिना किसी जातिगत भेदभाव के पूजन करते हुए एवं उन्हे भोजन करा कर विधिवत दक्षिणा भी प्रदान की गई।
मीडिया प्रभारी मनोज सेंगर ने बताया कि आज यहां लगभग तीन सौ से अधिक बेटियों को आमंत्रित किया गया है। समिति के संयोजक संतोष कुमार अग्रवाल ने अपनी धर्मपत्नी कृष्णा अग्रवाल के साथ सभी कन्याओं का विधि विधान से पूजन किया तत्पश्चात सुरेन्द्र कुमार गुप्ता गोल्डी मसाले व प्रहलाद दास गुप्ता,जग महेंद्र अग्रवाल,अरूण अग्रवाल, राधेश्याम शर्मा एवं हरिकिशन चोखानी ने समस्त बेटियों को ससम्मान भोजन कराया गया।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि यह कन्या भोज कई मायनों में अलग है,यहाँ हर जाति वर्ग को बिना किसी अवरोध से आमंत्रित किया जाता है वहीं सामाजिक समरसता का यह एक अनूठा आयोजन है जिसमें सामान्य वर्ग से लेकर समस्त जाति वर्ग की कन्यायें भी पूरे अधिकार से आती और पूजित होतीं हैं।
इस भोज में कई बेटियां दूसरे धर्म की भी आती देखी गईं हैं एक बार किसी ने टोकने की कोशिश भी की किन्तु उस बच्ची ने रोकने वाले से मौलिक प्रश्न अपनी भाषा में पूछा *”क्या मैं कन्या नहीं हूं*
इसके बाद से मंदिर प्रबंधन ने कभी रोक टोक नहीं की,
दूसरी बड़ी बात यह है कि इतनी बड़ी संख्या में बेटियों का पूजन और भोजन बहुत कम स्थानों पर ही देखने में आया है।
श्री बालाजी सरकार मंदिर न केवल सामाजिक सदभाव के एक केंद्र के रूप में क्षेत्र में उभर रहा है बल्कि अपने जन कल्याणकारी कार्यों के कारण क्षेत्रीय जन मानस में लोकप्रिय भी हो रहा है।





