श्री बाला जी वेद विद्यालय में 18 बुटकों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार

0
135

कानपुर ब्यूरो:
सांस्कृतिक उत्थान हेतु सतत प्रयासरत समन्वय सेवा समिति द्वारा आज श्री बालाजी वेद विद्यालय स्थित सलेमपुर में आयोजित समारोह में 18 वेदपाठी बच्चों का उपनयन (यज्ञोपवीत) संस्कार सम्पूर्ण वैदिक विधि विधान से सम्पन्न किया गया।
मीडिया प्रभारी मनोज सेंगर ने बताया कि संस्था द्वारा विगत तीन वर्षों से संचालित इस वेद विद्यालय में वर्तमान समय में 29 बटुक अध्ययन कर रहे हैं। जिन्हें भोजन,आवास,शिक्षा आदि निशुल्क प्रदान की जाती है।
आज के कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के संयोजक संतोष कुमार अग्रवाल व उनकी धर्मपत्नी कृष्णा अग्रवाल के द्वारा हवन यज्ञ करके किया गया। तत्पश्चात सुरेन्द्र कुमार गुप्ता “गोल्डी मसाले”, प्रहलाद दास गुप्ता व हरिकिशन चोखानी के द्वारा सभी बटुकों का तिलक कर अभिनंदन किया गया। वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच पांच विद्वान आचार्यों ने सभी को यज्ञोपवीत धारण कराया, राधेश्याम शर्मा, अरविंद मित्तल एवं जग महेंद्र अग्रवाल ने सभी बटुकों को अंगवस्त्र भी भेंट किया।
ज्ञातव्य है कि इस वेद विद्यालय में न केवल उत्तर प्रदेश वरन पूरे उत्तर भारत से बच्चे अध्ययन हेतु आवेदन करते हैं, जिसकी एक कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद ही बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिया जाता है। आज इस पावन अवसर पर इन सभी विद्यार्थियों के अभिभावक भी मौजूद रहे।
आज जिन बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार हुआ उनके नाम क्रमशः आदर्श अवस्थी,तरुण त्रिवेदी, शिवांग मिश्र,यशो मणि बाजपेई, अनंत पांडेय,उत्कर्ष बाजपेई, सोमेंद्र तिवारी,कौशिक शुक्ला, प्रभात शुक्ला,लक्ष्य पांडेय,विवेक दुबे,विवेक तिवारी,विनीत मिश्र, आशुतोष मिश्र,आयुष तिवारी एवम ऋषि पांडेय सहित 18 बटुक उपस्थित रहे।
विद्वान आचार्य पo शुभम मिश्र और पo जितेंद्र शर्मा के द्वारा समस्त कर्मकांड सम्पन्न कराए।
यहाँ मनोज अग्रवाल,अरूण अग्रवाल,अरविंद मित्तल,कमल राज गुप्ता एवं अर्णव गोयल आदि सम्मानित बन्धु प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here