बाइक सवार दारोगा को टक्कर मारते हुए ऑटो पलटा, हादसे में दारोगा की मौत,सात लोग घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल !

0
121

 

संवाददाता: घाटमपुर!

यूपी कानपुर घाटमपुर में तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार दरोगा को टक्कर मारते हुए सड़क पर ही पलट गया। हादसे में बाइक सवार दरोगा समेत ऑटो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहुंचाया घाटमपुर सीएचसी जहां डाक्टरों ने प्रथमिक उपचार कर गंभीर हालत में कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घाटमपुर थाना क्षेत्र के ओरिया गांव निवासी 55 वर्षीय शिवपाल सिंह ने बताया कि वह बांदा जिले के नरैनी थाने में दारोगा के पद पर कार्यरत है। बीते दिनों वह छुट्टी लेकर घर आए थे, छुट्टी खत्म होने पर वह बाइक से वापस डियूटी ज्वाइन करने जा रहे थे। तभी घाटमपुर थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ऑटो बाइक में टक्कर मारते हुए पलट गया। हादसे में ऑटो सवार जहागीराबाद निवासी 15 वर्षीय रूबी, 25 वर्षीय फूलमती, तीन वर्षीय नित्या, 28 वर्षीय शशि, अमौली निवासी 28 वर्षीय मुकेश, 30 वर्षीय सुनील, 4 वर्षीय काव्या घायल हो गए। जब कि घटना में दारोगा की मौत हो गई।राहगीरों ने घटना की सूचना फोन पर पुलिस को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची घाटमपुर पुलिस ने घायलों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया है। जहां से सभी को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घाटमपुर थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।


सड़क हादसे में सात घायल एक साथ अस्पताल पहुंचे तो स्वास्थ्य विभाग में अफरा तफरी मच गई। सीएचसी में मौजूद डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर घायलों को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां सभी घायलों इलाज जारी है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here