खोयी हुई सोने की चेन को थाना कलक्टरगंज पुलिस टीम ने #ऑपरेशन_दृष्टि अभियान के तहत थाना क्षेत्र में लगवाये गये सीसीटीवी कैमरों की मदद से लगभग 10 घण्टे में बरामद कर मालिक के सुपुर्द किया।

0
113

 

ब्यूरो कानपुर।कल दिनांक 02.09.2023 को समय करीब 03 बजे दोपहर सनी जायसवाल पुत्र रमेश जायसवाल नि0 108/195 पी रोड थाना बजरिया कानपुर नगर जो पेशे से एक पत्रकार हैं, ने थाना स्थानीय पर सूचना दिया कि मेरी सोने की चेन जिसका वजन करीब 5 तोला व कीमती करीब 2 लाख 60 हजार रूपये की काहूकोठी थाना कलक्टरगंज क्षेत्र में कहीं गिर गयी है, जिसको सनी जायसवाल द्वारा काफी ढूंढने का प्रयास किया गया परन्तु नहीं मिली। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलक्टरगंज पुलिस टीम द्वारा श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय उ०प्र० के निर्देश पर चल रहे “ऑपरेशन दृष्टि” अभियान के तहत थाना क्षेत्र में लगवाये गये सीसीटीवी कैमरों को सक्रियता से चैक किया गया। श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट कानपुर नगर के निकट निर्देशन में व श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी महोदय कमिश्नरेट कानपुर नगर के कुशल पर्येवेक्षण में थाना क्षेत्र में लगे करीब 60 कैमरो को चैक / ट्रेस करने के उपरान्त कलक्टरगंज पुलिस टीम की 10 से 12 घण्टे की मेहनत व अथक प्रयास के फलस्वरूप पत्रकार श्री सनी जायसवाल की खोयी हुई सोने की चेन वजन करीब 5 तोला व कीमती करीब 2 लाख 60 हजार रूपये को थाना चकेरी क्षेत्रान्तर्गत निवासी नितिन गुप्ता के पास से कल दिनांक 02.09.2023 को समय करीब 23.50 बजे सफलतापूर्वक बरामद किया गया। पत्रकार श्री सनी जायसवाल द्वारा अपनी खोयी हुई सोने की चेन को पाकर खुशी का ठिकाना नहीं रहा जिनके द्वारा अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए थाना कलक्टरगंज पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए बधाई दी। खोयी हुई सोने की चेन को पत्रकार श्री सनी जायसवाल को सुपुर्द किया गया।

> बरामद करने वाली टीम –

प्र0नि0 श्री रामजनम सिंह गौतम थाना कलक्टरगंज कानपुर नगर उ0नि0 श्री गौरव अत्री चौ0प्र0 नयागंज थाना कलक्टरगंज कानपुर नगर उ0नि0 श्री अरूण कुमार थाना कलक्टरगंज कानपुर नगर काO 435 विनय मलिक थाना कलक्टरगंज कानपुर नगर


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here