ब्यूरो रिपोर्ट नव हिन्दुस्तान पत्रिका
कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के तिलशहरी ग्राम सभा में स्थित प्राचीन मां नन्दा देवी मन्दिर से चाँदी के आभूषणों व पीतल के चार घण्टो पर हाथ साफ कर गए। महाराजपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महाराजपुर तिलशहरी गांव में स्थित प्राचीन मां नन्दा देवी मन्दिर से देवी का चांदी का मुकुट व चार पीतल के घंटे चोरी हो गए। सुबह जब ग्रामीण पूजा के लिए आए तो देखा कि मन्दिर का ताला टूटा हुआ है तथा मां के सिर से मुकुट और घंटे गायब है, तभी मंदिर में हड़कंप मच गया। गांव के लोग एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया। वहीं पुलिस की सूचना पर डॉग स्क्वायड टीम पहुंचकर कुछ अहम साक्ष्य भी लिए। इसके बाद मौके पर एसीपी चकेरी अमरनाथ यादव सहित पुलिस के आलाधिकारी पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गए। क्षेत्र: लगातार हो रही चोरी की वारदातों से ग्रामीण में भय व्याप्त है तथा ग्रामीणों का यह भी कहना है कि चोरों को अब पुलिस का डर नहीं रह गया है। शायद इसी वजह से क्षेत्र में चोरी की वारदातें आए दिन हो रही है। इस संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी पवन तिवारी ने बताया कि तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने के साथ ही घटना में शामिल अज्ञात चोरों को गिरफ्तार करने के लिए कोशिश जारी है।




