
ब्यूरो नव हिन्दुस्तान पत्रिका
कानपुर घाटमपुर: रमईपुर से कुष्मांडा माता मंदिर तक लगभग बीस किमी.लंबी तिरंगा यात्रा विधायक अभिजीत सिंह सांगा के नेतृत्व में निकाली गई। इस दौरान लगभग दो सौ कारों समेत सैकड़ों मोटरसाइकिल सवार हाथों में तिरंगा लिए जय हिंद वंदे मातरम् के नारे लगाते दिखाई दिए। बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने अकबरपुर सांसद सीट से दावेदारी दिखाई।

बिधनू थाना क्षेत्र के रमईपुर चौराहे से मंगलवार दोपहर बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यहां पर यात्रा में लगभग दो सौ कार समेत सैकड़ो की संख्या में बाइक सवार शामिल थे, कार और बाइक सावर हाथ में तिरंगा झंडा लेकर जय हिंद भारत माता की जय नारे लगाते दिखाई दिए। यात्रा का रास्ते में बिधनू, धरमपुर, पतारा, वीरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक की तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने इस दौरान बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा को माला पहनाकर स्वागत करते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल होकर यात्रा को बढ़ाते हुए घाटमपुर नगर स्थित कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर पर पहुंची जहां पर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने मां कुष्मांडा के दर्शन किए। यहां आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए बिठूर विधायक अभिजीत सिंह संगा बोले ये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। उन्होंने यहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा की दो दिन में बनी तिरंगा यात्रा की रूपरेखा, कुछ लोगों को सूचना हुई कुछ साथी रह गए। मेरा सौभाग्य है, कि समाज ने बदलाव रखने वाले लोग मेरे साथ है, इससे क्षेत्र का विकास होगा और कुछ लोग मेरे बिना बुलाए मेरे सभी कार्यक्रम में शामिल होते है, ऐसे ही लोग हमें चाहिए। यहां पर मौजुद कार्यक्रम के संयोजक मनोज भदौरिया ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को देश प्रेम का संदेश दिया है। जिसके बाद विधायक ने तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।





