कानपुर ब्यूरो: स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर आज ओमपुरवा स्थित सभासद मार्ग चरारी में स्वतंत्रता दिवस महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने शिरकत कर झंडारोहण किया।तत्पश्चात वंदेमातरम व भारत माता की जय जयकारों से गूँज उठा। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि देश के विकास के लिये मोदी सरकार की आवश्यकता है।जिन्होंने भारत के विकास के लिए अनेकों योजनाएं दी,जिसके कारण आज भारत देश की अलग पहचान है।उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि देश भक्ति के गीत मेरे देश की घरती सोना उगले,ए वतन ए वतन के गीत भी गाया जिसे सुनकर लोग ताली बजाने पर मजबूर हो गये।
कार्यक्रम में पार्षद जे के चौरसिया हिंदी भाषा आयोग सदस्य उत्तर प्रदेश,आभा द्विवेदी,ओम जन सेवा संस्थान की अध्यक्ष सीमा अग्रहरी,समाज सेवी ममता मिश्रा, समिति संगठन महामंत्री प्रीति सिंह,समिति अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह बावरा,अतुल कुमार,सनी जायसवाल, विजय कुमार, अशोक,भारती ,नंदलाल,आनंद शर्मा, कुलदीप सिंह,राज अश्वनी सहित क्षेत्रीय लोग शामिल हुए।