देवदत्त सिंह
कानपुर उत्तर प्रदेश। अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के द्वारा यातायात जागरूकता अभियान आयोजन किया गया। यह अभियान अगस्त के प्रत्येक सप्ताह के शनिवार दिन को किया जाएगा यह अभियान विधि एवं न्याय मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के द्वारा संस्थान को
प्रदान किए गए प्रो बोनो क्लब ( न्याय बन्धु ), उत्तर प्रदेश यातायात निदेशालय ,उत्तर प्रदेश पुलिस तथा पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर अंतर्गत आयोजन किया गया।
विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक सामाजिक सहभागिता के लक्ष्य को ध्यान में रखकर संस्थान के छात्र – छात्राओं द्वारा जागरूकता अभियान अगस्त के द्वितीय सप्ताह के शनिवार को कम्पनी बाग चौराहा के निकट किया गया। अभियान का उद्देश्य यातायात के नियमों की आवश्यकता नियमों के पालन पर दुर्घटना, दंड तथा चालान जैसे विषयों पर केंद्रित था।अभियान का प्रारंभ यातायात के नियमों की आवश्यकता , तत्पश्चात यातायात के नियमों पर विस्तृत जानकारी, नियमों का पालन न करने पर दुर्घटना के विषय पर तथा नियमों को पालन पर न करने पर दंड तथा चालान पर जानकारी दी। इस अभियान के दौरान नियमों का पालन करते हुए नागरिकों को प्रशंसा प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित किया गया। अभियान को अग्रसर बढ़ाते हुए विधिक छात्रा रिमझिम अग्रवाल ने पुलिस कर्मियों से वार्तालाप करते हुए पुलिसकर्मियों से नियम पालन कराते समय चुनौतियाँ तथा कानपुर में यातायात सुधार व नियंत्रण के विषय पर पुलिसकर्मियों ने अपनाअनुभव साझा किया। अभियान का समापन प्रोबोनो क्लब ने समाज को सुरक्षित रखने हेतु यातायात के नियमपालन करने वाले पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अभियान के दौरान नॉडल आफिसर स्मृति रॉय, सहायक आचार्य दिव्यांश शुक्ला तथा छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
UP Police Uttar Pradesh Govt UP Traffic Police Kanpur Nagar Traffic Police




