असोहा, उन्नाव। मोहनलालगंज-मौरावां मार्ग पर जबरेला के पास सई नदी के पुल निर्माण के दौरान मन्दिर का रास्ता बंद होने पर गुरुवार शाम ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।प्रदर्शन हरदेश तिवारी पूर्व प्रधान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता वेद प्रकाश मिश्रा, बच्चा बाजपेई ,संत कुमार, सरवन माली, वीर बहादुर सिंह, गुड्डन धोबी,अंगद धोबी,दुर्गेश रावत ने किया।इस दौरान करीब दो घण्टे तक जाम लगा रहा मामला बढ़ता देख सेतु निगम के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची मोहनलालगंज पुलिस ने पुल का काम रोकवा दिया पुलिस ने लोगो को शान्त करा कर यातायात सामान्य करवाया जब जेई अखिलेश सिंह से बात की गई तो बताया पूर्व प्रधान हरदेश तिवारी से बात हो गई है मन्दिर तक जाने के लिए 15 फिट चौड़ा रास्ता बनवाने का आस्वाशन दिया इसके बाद ग्रामीण वहाँ से चले गये।गाँव मे पूर्व प्रधान हरदेश तिवारी की इस प्रयास की सराहना हो रही।




