बिठूर महोत्सव को लेकर पुलिस सतर्क, डीसीपी पश्चिम ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की परखी तैयारियां

0
9

कानपुर। 26 फरवरी को बिठूर में आयोजित होने वाले महोत्सव के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस. एम. काशिम आबिदी द्वारा महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, अग्निशमन व्यवस्था तथा आपातकालीन निकास मार्गों का गहनता से अवलोकन किया।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क निगरानी रखी जाए।
डीसीपी पश्चिम ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्ययोजना लागू करने तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण करने पर विशेष बल दिया।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here