जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी व माननीय सदर विधायक ने संयुक्त रूप से किया,जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन, जिलाधिकारी ने बताया स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं में नागरिकों को मिलेगा लाभ

0
32

उन्नाव।आज जिलाधिकारी गौरांग राठी व सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से जिला अस्पताल में जनऔषधि केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी बेहतर देखभाल हो सकेगी। समय से सभी मरीजों को प्रत्येक दवा मिल सकेगी । कहा कि अब मरीजों को बाहर से दवा लेने की जरूरत नहीं है। कहा कि इस जन औषधि केंद्र में ढाई हजार से अधिक विभिन्न प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं कोई भी कोई भी व्यक्ति केंद्र में आकर दवा प्राप्त कर सकता है सभी प्रकार की दवाएं जन औषधि केंद्र में उपलब्ध रहेंगी। कहा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुनिश्चित करेंगे की प्रत्येक दवा जन औषधि केंद्र में उपलब्ध रहे। साथ ही मरीज को समय से मिल जाए दवा के अभाव में किसी भी मरीज को परेशान ना होना पड़े। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी डॉक्टर मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here