सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती समारोह अभियान पर एकता यात्रा का आयोजन

0
69

उन्नाव।आज बांगरमऊ नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती समारोह अभियान पर एकता यात्रा का आयोजन हुआ।
यात्रा का शुभारंभ किरन पेट्रोल पम्प बांगरमऊ से क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार की अगुवाई में हुआ।
यात्रा नानामऊ चौराहा, कल्याणी नदी से होते हुए बाईपास पर पहुंची जहां पर जिले के सांसद साक्षी महाराज जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी के साथ क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार ने संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।
बाद में यात्रा पटेल चौराहा पहुंची जहां पर सांसद, विधायक,जिलाध्यक्ष ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।बाद में शहीद ठाकुर जसा सिंह स्मारक पर पुष्पांजलि की गई यात्रा श्याम कला रिसॉर्ट बांगरमऊ पहुंची।
यात्रा का नगर पालिका कार्यालय बांगरमऊ,लखनऊ रोड के पास पुष्प वर्षा की गई।यात्रा में देश भक्ति के गाने बजते रहे।लोगो हाथों से तिरंगा लहराते नजर आए।
शायमकला रिसॉर्ट बांगरमऊ में आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि एम एल सी अशोक अग्रवाल का विधायक श्रीकान्त कटियार ने स्वागत किया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक श्रीकान्त कटियार ने कहा कि सरदार पटेल भारत के एकीकरण के शिल्पकार थे।देश की आजादी के बाद 562 रियासतों को एक करने में उनका योगदान रहा।
मनीष शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस की सरकार ने उनके साथ भेदभाव किया अगर सरदार पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो आतंकवाद और कश्मीर की समस्या नही होती।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बांगरमऊ अर्जुनलाल दिवाकर,ब्लाक प्रमुख फतेहपुर चौरासी मनोज निषाद,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराव गुप्ता,पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश पाल,बांगरमऊ चेयरमैन रामजी गुप्ता, फतेहपुर चौरासी चेयरमैन मिथलेश जायसवाल, ऊगू चेयरमैन प्रतिनिधि अनुज दीक्षित, मण्डल अध्यक्ष अजय द्विवेदी, गोविन्द कुशवाहा, सन्दीप सिंह, जगजीत राजपूत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अतुल मिश्रा,पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here