खाद एवं रसद विभाग के फतेहपुर चौरासी गोदाम पर मकाई,ज्वार,बाजरा की खरीद नहीं की जा रही है

0
97

फतेहपुर चौरासी, उन्नाव।फतेहपुर चौरासी उन्नाव के खाद्य एवं रसद विभाग के गोदाम पर मोटे अनाजों की खरीद नहीं की जा रही है।जिससे इन आनाजों के उत्पादक किसानों में रोष बना हुआ है।किसानों नें संबंधित अधिकारियों से खरीद शुरू करने की मांग की है।
गौर तलब है कि प्रधानमंत्री मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास रत हैं किंतु प्रधानमंत्री के मंसूबों पर खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी कर्मचारी पानी फेरने में लगे हुए हैं।विभाग के फतेहपुर चौरासी में स्थित गोदाम पर बाजरा,ज्वार और मकई की खरीदारी नहीं की जा रही है। इस वर्ष अच्छा मौसम होने के कारण क्षेत्र के किसानों के पास बड़ी तादात में बाजरा, ज्वार, मकाई पैदा हुई है।जिसको बेचने के लिए क्षेत्र के किसान इधर-उधर भटकते घूम रहे हैं। और सरकार द्वारा निर्धारित दामों से कम दामों में अपनी उपज बेचने के लिए किसान मजबूर है।किसानों ने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र खरीद शुरू करने की मांग की है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here