2 अक्टूबर को भगवती की प्रतिमा के विसर्जोपरांत मध्यरात्रि में होगा रावण का पुतला दहन

0
117

बांगरमऊ उन्नाव ।नगर में चल रही रामलीला महोत्सव के आयोजन करता चौधरी आशीष सिंह गोलू ने बताया आगामी 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मां भगवती की प्रतिमा विसर्जन हेतु मोहल्ला चौधराना स्थित रामलीला मैदान से कल्याणी नदी के पावन तट पर पहुंचेगी । जहां पर मूर्ति विसर्जन होगा । सायं 6:30 बजे रामलीला मैदान से प्रभु श्री राम की शोभायात्रा उठकर हरदोई उन्नाव रोड होते हुए इंदिरा गांधी राजकीय डिग्री कॉलेज के मैदान में पहुंचेगी । वहां पर राम रावण युद्ध एवं रावण का विशाल पुतला दहन मध्य रात्रि में होगा । उन्होंने क्षेत्र एवं नगर की जनता से दोनों कार्यक्रमों में पहुंचकर रामलीला महोत्सव समिति का उत्साह वर्धन करने की अपील की।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here