तहसील में कार्यरत महिला लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते हुए गिरफ्तार कर थाना मौरावां लेकर गई

0
90

पुरवा, उन्नाव।शुक्रवार को पुरवा तहसील क्षेत्र में तैनात लेखपाल ममता को पुरानी तहसील परिसर से एंटी करप्शन टीम ने घूस के रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा और लेकर चली गई। वहीं मौरावां थाना अंतर्गत ग्राम मोहिनीखेड़ा निवासी अवधेश यादव पुत्र श्रीराम ने बताया कि उसके पिता के नाम पर ग्राम अकोहरी में तीन बिस्वा जमीन है जिसे वह आवासीय दर्ज कराना चाह रहा था। इसी की रिपोर्ट लगाने के एवज में महिला लेखपाल ने रुपये 75000/- की डिमांड की थी लेकिन सौदा 50 हजार में तय हो गया। वहीं शुक्रवार को तहसील पुरवा में अपने कार्यालय में बैठी लेखपाल ममता ने वादी को बुलाकर रुपये लिए। उसी समय पहले से मुस्तैद एंटी करप्शन टीम ने दबोच लिया। जहां टीम में दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल थे, जो अपने साथ लेखपाल ममता को लेकर चले गए। एंटी करप्शन द्वारा की गई कार्यवाही से राजस्व विभाग में हडकम्प मच गया है। एंटी करप्शन टीम ने आरोपी लेखपाल को थाना मौरावां ले गई जहां खबर लिखे जाने तक वादी अवधेश यादव पुत्र श्रीराम की तहरीर पर विधिक कार्यवाही की जा रही थी। वहीं थाना प्रभारी मौरावां ने बताया कि उक्त मामले में विधिक कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले इसी कोतवाली के एक उपनिरीक्षक तथा ब्लाक में एक ग्राम विकास अधिकारी को भी एंटी करप्शन ने रंगे हाथों पकड़ा था।

देखें फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here