प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ा,फिर की जमकर धुनाई

0
103

अमौली,फतेहपुर।चांदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में बीती रात करीब डेढ़ बजे विवाहिता प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को चोर समझकर ग्रामीणों ने धुन डाला। इसके बाद ग्रामीणों ने 112 डायल करके पुलिस को सूचना दी। बाद में अमौली चौकी का फोर्स भी मौके पर पहुंचा।और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवक को पुलिस चौकी ले गई। जहां पूछताछ के बाद पता चला कि वह वहां चोरी करने नहीं आया था। उसे उसकी विवाहिता प्रेमिका ने बुलाया था। जहां बाद में विवाहिता प्रेमिका को भी चौकी में बुलाया गया। जहां उसने सारी बात पुलिस के सामने काबूली इसके बाद पुलिस ने युवक से पूछताछ कर छोड़ दिया।

इस बावत अमौली चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि महिला के बयान के अनुसार पकड़े गए युवक को छोड़ा गया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here