कल जिले में रहेगी महामहिम,सुबह 10 बजे से 12 30 तक रहेगी शहर में

0
123

उन्नाव ।जनपद में महामहिम राज्यपाल उ0प्र0 आनन्दीबेन पटेल के कल/15 मई को आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों के सम्बन्ध में निराला प्रेक्षागृह सभागार में जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा संयुक्त ब्रीफिंग कर अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
कार्यक्रम के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि कल दिनांक 15 मई को राज्यपाल प्रातः 10ः00 बजे से अपरान्ह 12ः30 बजे तक जनपद में रहकर नवाचार व जनपद की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारम्भ/अवलोकन कर केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं/कार्यक्रमों से लाभान्वित लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र आदि वितरित करेंगी। मा0 राज्यपाल महोदया के कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी कार्यकत्री को प्री-स्कूल किट एवं हाईजीन किट वितरण, पोषण अभियान अन्तर्गत पोषण पोटली वितरण, आयुष्मान-कार्ड वितरण, मिशन जागृति अभियान के प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरण, स्वामित्व योजनान्तर्गत घरौनी वितरण, टीबी किट वितरण, एनआरएलएम चेक वितरण, बीसी सखी एवं विद्युत सखी को प्रमाण-पत्र वितरण, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान योजनान्तर्गत चेक वितरण, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजनान्तर्गत ऋण स्वीकृति पत्र वितरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्रमाण-पत्र वितरण, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनान्तर्गत अनुदान चेक का वितरण, वृद्धावस्था पेंशन योजना स्वीकृति पत्र वितरण, स्पाॅन्सरशिप योजनान्तर्गत चेक वितरण, दिव्यांगजनों को ट्राई-साईकिल वितरण एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आदि शामिल है।
ब्रीफिंग करते हुए डीएम एवं एसपी द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों को अवगत कराया गया कि दी गयी जिम्मेदारी को हल्के में न ले, बल्कि पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करे। किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी गण अपने काउन्टर पार्ट पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर ले, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की चूक न हो।
ब्रीफिंग के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सुशील कुमार गोंड, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विकास कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर शौर्य अरोड़ा, नगर मजिस्टेªट राजीव राज, प्रभारी सीडीओ/पीडी तेजवन्त सिंह, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 हरि नन्दन प्रसाद, उप जिलाधिकारी सदर क्षितिज द्विवेदी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक श्री एसपी सिंह सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी गण एवं पुलिस विभाग के अधिकारी गण आदि उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here