महापौर के नेतृत्व में पाकिस्तान का किया गया पुतला दहन

0
101
Oplus_131072

कानपुर। पहलगाम में हुए आंतकी हमले के विरोध में कानपुर महापौर श्रीमती प्रर्मिला पाण्डेय , नगर निगम के पार्षद एवं कर्मचारी गुटो ने मोतीझील स्थित कारगिल पार्क के सामने पाकिस्तान का पुतला दहन किया और मुर्दाबाद के नारे लगाये।
दो दिन पूर्व कश्मीर के पहलगाम में धर्म पूछ कर आंतकियों ने हिन्दू व दो पर्यटको पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें 28 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। इस आतंकी हमले से पूरे देश में रोष व्याप्त है। इसी रोष के चलते महापौर श्रीमती प्रर्मिला पाण्डेय के नेतृत्व में पार्षद नवीन पंडित, उ.प्र.संयुक्त चचालक संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारी गुटो ने पाकिस्तान का पुतला दहन कर पाकिस्तान को खुली चुनौती देते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाये। पहहले पाकिस्तान के पुतले को लाततो से मारा गया ओर कुचला गया उसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया गया। पुतला दहन के बाद महापौर प्रर्मिला पाण्डेय ने पत्रकारो को बताया कि इस तरह का कायराना हरकत आंतकियों की माफ नही की जायेगी। मोदी सरकार सख्त फैसले ले रही है और फिर भी पाकिस्तान नही माना तो हमारी सेेना के जवान इस देश को ही नक्शे से मिटा देंगे। उन्होंने बताया कि प्रधाानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेना को खुली छूट दे दी है कि किसी भी आंतकी को देखते ही गोली मार दी जाये। जब तक आतंकियों का खातमा नही होता है तब तक भार देश अब चुप बैठने ववाला नही है।

उ.प्र.चालक संघ ने शहीदो को दी ऋद्धांजलि
उ.प्र.संयुक्त चालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार व महामंत्री अखिलेश सिंह अपने कर्मचारियों के साथ अपने कार्यालय में पहलगाम में शहीद हुए लोगो के प्रति संवदेना प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया और आतंकी हमले की निन्दा करते हुए उसे कायरतापूर्ण बताया। प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुुमार ने कहा कि हम सभी कर्मचारीगण सरकार से मांग करते है कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले ताकि फिर से र्कोइ ऐसी ओछी हरकत हमारे देश में न कर सके।

कमर्मचारी संघ का एक गुट ने की हंसी ठिठोली
कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ के महामंत्री रमाकान्त मिश्रा ने पुतला दहन के समय नारे लगाते समय हंसते हुए नजर आये। इस दुख की घडी में भी वह मुस्कुराते हुए नजर आये। इस तरह की कार्यशैली देख कर लोगो ने महामंत्री रमाकान्त पर अपना आक्रोश व्यक्तत किया।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here