उन्नाव।मंगलवार सुबह नारामऊ जीटी रोड हाईवे कट पर हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा चार जिंदगियां लील गया।सरकारी स्कूल में कार्यरत तीन महिला शिक्षिकाओं और कार चालक की मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है।
कैसे हुआ हादसा।
सुबह करीब 7:30 बजे,कल्याणपुर निवासी कार चालक विशाल द्विवेदी (25)कार से तीन शिक्षिकाओं को स्कूल छोड़ने उन्नाव की ओर ले जा रहा था।नारामऊ में दलहन रोड के पास हाईवे कट पर जैसे ही कार सीएनजी भरवाने के लिए मुड़ी, पहले बगल से गुजर रही बाइक से टकरा गई।
बाइक सवार सरकारी शिक्षक अशोक कुमार (पनकी निवासी) गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसके तुरंत बाद सामने से आ रही प्राइवेट ट्रैवल्स की बस से कार की जोरदार टक्कर हो गई।
कौन-कौन थे कार में सवार?
आकांक्षा मिश्रा (30) कल्याणपुर निवासी शिक्षिका अंजुला मिश्रा बर्रा निवासी शिक्षिका ऋचा अग्निहोत्री गोवा गार्डेन निवासी शिक्षिका विशाल द्विवेदी कार चालक, कल्याणपुर निवासी
हादसे के बाद क्या हुआ।
कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, सभी लोग अंदर ही फंस गए।
बिठूर पुलिस और राहगीरों की मदद से चारों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
आकांक्षा और अंजुला को हैलेट अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, वहीं विशाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
ऋचा अग्निहोत्री की हालत गंभीर थी, उन्हें रामा अस्पताल मंधना में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
बाइक सवार अशोक कुमार का इलाज अब भी रामा अस्पताल में जारी है।
परिजनों में कोहराम, शहर में शोक
हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया वहीं शिक्षा विभाग में भी शोक की लहर फैल गई। एनएचएआई की टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, ट्रैफिक सामान्य कराया गया।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच शुरू हो गई है।
देखे फोटो।






