परंपरागत ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया

0
45

उन्नाव ।बांगरमऊ क्षेत्र के ग्राम कपूर पुर में जन्ना जमशेर साबरी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा परंपरागत ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया । ट्रस्ट के अध्यक्ष सईद साबरी ने लोगों को गले लगाकर ईद के शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। जिसमें शायर और कवियों ने अपने-अपने कलाम पेश किये। अन्त मे ग्रामीण क्षेत्र की जरूरतमंद महिलाओं को अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के आयोजक एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष सईद साबरी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से कटुता दूर होती है और आपसी भाईचारा बढ़ता है। समारोह में हाजी जमशेर साबरी , वसीम अहमद , बदरुद्दीन सिद्दीकी , मोनू , फरीद , सुधीर कुमार मिश्रा सद्धू , गंज मुरादाबाद चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी सलीम व अनुराग अग्निहोत्री बिल्लू आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे । इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर भी लगाया गया । ट्रस्ट के अध्यक्ष सईद साबरी ने अपर जिला जज मनीष निगम को शाल एवं गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया । तत्पश्चात अपर जिला जज की उपस्थिति में लोगों को कानून के प्रति जागरूक किया गया । कानूनी रक्षा आयोग के के चीफ राजेश त्रिपाठी , डिप्टी चीफ कार्तिक सिंह , रमेश चंद्र वर्मा , राहुल श्रीवास्तव व राहुल चौरसिया भी मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम के आयोजक सईद साबरी ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here