कानपुर। 26 जनवरी रविवार को डॉ० नरेन्द्र सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कालेज पुराना शिवली रोड कल्यानपुर कानपुर में गणतंत्र दिवस की 76वीं वर्ष गांठ पर ध्वजारोहण एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
76वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर मुख्य अतिथि मा० विधायक नीलिमा कटियार, विशिष्ट अतिथि भूपति त्रिपाठी एवं अध्यक्ष अशोक कुमार,मुख्य प्रबंधिका शालिनी कलहंस, प्रबंधक संजय कुमार व प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण कर माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलित करते हुए वीर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुये अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। विद्यालय के छात्र संसद की प्रधानमंत्री ब०दिव्या पाल ने अपने ओजस्वी भाषण से छात्र/छात्राओं को देश की स्वतंत्रता के इतिहास से अवगत कराया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बच्चों को बताया कि हमारे देश को स्वतन्त्र कराने के लिए हमारे देश के न जाने कितने शहीदों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। आज देश को आजाद हुए 76 वर्ष बीत चुके हैं। भारत आज सम्पूर्ण विश्व में अपना परचम लहरा रहा है।
मुख्य अतिथि ने यह भी बताया कि ये बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं और इन बच्चों को अग्रसर करने की आवश्यकता है,जो आगे चलकर देश की सेवा कर सकें और देश को उत्थान के पथ पर अग्रसर कर सकें।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं अन्य मंचासीन अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कराया तथा स्वागत प्रबंधक संजय कुमार ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय की संरक्षिका गिरीश कुमारी, विद्यालय के प्रबन्ध समिति के सम्मानित सदस्य अवधेश सिंह चौहान,चतुर्भुज राय,रमाशंकर सिंह,डॉ० अभिनव कुशवाहा बी.डी.एस.उप-प्रधानाचार्या ब० कल्पना सिंह,कोऑर्डिनेटर सरिता सिंह, वरिष्ठ शिक्षक अजय सिंह एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकायें व अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।





