ओम जन सेवा संस्थान द्वारा कंबल व ऊनी वस्त्रों का किया गया वितरण

0
28
Oplus_131072

कानपुर। ओम जन सेवा संस्थान ने कंबल व ऊनी वस्त्र वितरण किया।आपको बता दें कि विगत सात वर्ष से समाज के हित में कार्य करने वाली संस्था ओम जन सेवा संस्थान की अध्यक्ष शिव देवी अग्रहरि (सीमा) व उनकी टीम ने जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ घाट में कंबल व ऊनी वस्त्र एवं बच्चों को बिस्कुट, कुरकुरे आदि का वितरण किया।

संस्था अध्यक्ष शिव देवी अग्रहरि सीमा ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा सदैव सर्दी में कंबल व ऊनी वस्त्र वितरण करती आ रही है,और आप सभी से भी अनुरोध है कि आप लोग भी घर से बाहर निकले और लोगों की मदद करें। इसमें प्रमुख रूप से ओम जन सेवा संस्थान की अध्यक्ष शिव देवी अग्रहरि (सीमा) सिद्धनाथ घाट के मंडलेश्वर बाल योगी चैतन्यपुरी महाराज, शैलेंद्र गुप्ता, पुरुषोत्तम,शिखा अवस्थी,अंकित इत्यादि लोग उपस्थित रहे l


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here