विश्व दिव्यांग दिवस का हुआ आयोजन, कृत्रिम अंगों की लगाई गई प्रदर्शनी

0
113
Oplus_131072

कानपुर। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर लाला लाजपत राय चिकित्सालय के ऑर्थाे सभागार में एक जागरूकता एवम प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप प्राचार्या डॉ रिचा गिरी, प्रमुख अधीक्षक डॉ आर के सिंह, ऑर्थाे विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार, मुख्य अतिथि एलिम्को के सेल्स डायरेक्टर अनुपम प्रकाश, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ चंदन कुमार का संकाय सदस्यों ने पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया।
विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर उप प्राचार्य डॉ रिचा गिरी ने उपस्थित लोगों को सम्बांधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांगजनो के लिए चलाए जा रही लाभकारी योजनाओं एवं कृत्रिम अंगों को लाभार्थी तक पहुंचाने का कार्य एल्मिको द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने अस्थि रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार के कार्यो की सराहना करते हुए कहा उनके द्वारा मरीज के लिए उपलब्ध सारी सुविधाएं उन्हें पूर्ण रूप से दे रहे हैं साथ ही निराश्रित और बेसहारा लोगो की मदद के लिए भी प्रयासरत रहते चले आ रहे है। इसी क्रम में प्रमुख अधीक्षक डॉ आर के सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री दिव्यांग जनों के लिए विभिन्न लाभकारी योजनाओं को संचालित कर रहे हैं जिसका लाभ पात्र लाभार्थी को दिया जा रहा है जिसमें मुख्य रूप से सहयोगकर्ता एल्मिको है। जिन्होंने दिव्यांगजनो के लिए कृत्रिम अंगो को बना कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। डॉ आर.के. सिंह ने बताया कि दिव्यांगता कई प्रकार की होती है जिसमें मस्तिष्क से लेकर आंख यहां तक की बोलना, सुनना, हाथ, पैर से अपंग होना शामिल है। उन्होंने डॉक्टर संजय कुमार के अथक प्रयासों और मरीजों के हितों के कार्यों की सराहना की। इसी क्रम में एल्मिको के सेल्स डायरेक्टर अनुपम प्रकाश ने अपने उद्धबोधन में कहा कि जो भी दिव्ययांग है उनके पास विशेष अंग है उनको समाज के विकास की मुख्य धारा में कैसे जोडे हम इस पर गहन रूप से विचार कर रहे है ताकि उनका मुख्य धारा में लाया जा सके। उन्होंने बताया कि एल्मिको 8 प्रकार के अंग को बनाने का कार्य करता है जिसका लाभ ऐसे दिव्यांग लोगो को मिलता है जिसकी उनको बहुत ही आवश्यकता है। हम सभी निरंतर प्रयासरत है कि दिव्यांगो को हर प्रकार से लाभ मिले और इसके लिए भारत सरकार व प्रदेश सरकार भी काफी प्रयासरत है। इस दौरान वरि0 डॉ चन्दन कुमार व एल्मिको के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांगो के कृत्रिम अंगो की प्रदर्शनी भी रखी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here