कार बाइक की आमने सामने भिड़ंत,पांचघायल, ग्रामीणों ने घायलों को पहुंचायाअस्पताल, हालत गंभीर दो रेफर

0
100
Oplus_131072

संवाददाता,घाटमपुर।सड़क हादसे में कार बाइक की आमने-सामने भिडंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवकों समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को एंबूलेंस से पतारा सीएचसी पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बाइक सवार दो युवकों को गंभीर हालत में कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवाकर यातायात सामान्य करवाया है!घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा कस्बा निवासी 21 वर्षीय युवराज सिंह पुत्र उदयवीर सिंह अपने साथी गांव निवासी 20 वर्षीय गौरव सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह के साथ बाइक से हिरनी गांव तक गए थे। शाम को वापस पतारा गांव लौट रहे थे। जैसे ही कानपुर सागर हाइवे पर स्थित हिरनी मोड़ के पास पहुंचते ही कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कार से बाइक की आमने सामने भिडंत हो गई। टक्कर जोरदार होने से कार में लगे एयर बैग खुल गए। जिससे कार सवार महिला समेत तीन लोगों को चोंट आई है। तीनों घाटमपुर स्थित निजी अस्पताल निजी वाहन से निकल गए है। राहगीरों ने घायल बाइक सवार दो युवकों को सड़क पर पड़ा देखा तो ई रिक्शा की मदद से पतारा सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में दोनो युवकों को कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो वाहनों को हाइवे से किनारे करवाकर यातयात सामान्य कराया है। घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here