शहर के लिये तोहफा होगा निर्माणाधीन आधुनिक कन्वेंशन सेंटर,आधुनिक कन्वेंशन सेंटर’ भवन ग्रीन बिल्डिंग के रूप में डिजाइन किया गया

0
100
Oplus_131072

कानपुर।चुन्नीगंज में निर्माणाधीन‘आधुनिक कन्वेंशन सेंटर’का एचबीटीयू के एचओडी और मानीटरिंग कमेटी के अध्यक्ष डा0 प्रदीप कुमार और स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी ने निरीक्षण किया और काम की गुणवत्ता पर संतुष्टि जताई।मानीटरिंग कमेटी के अध्यक्ष ने निरंतर निरीक्षण करने और काम की गुणवत्ता और गति को परखने के लिये कमेटी सदस्यों को निर्देशित किया है।

यहां बता दें कि कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड खेलों को बढ़ावा देने के साथ ही अब कला, संस्कृति,व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में ख्याति दिलाने और आम जनमानस,बच्चों,कलाकारों व व्यापारियों तक इसका सीधे लाभ पहुंचाने के लिए चुन्नीगंज क्षेत्र में ‘मॉडर्न कन्वेंशन सेंटर’ का निर्माण करा रहा है। यह कानपुर की एक प्रतिष्ठित परियोजना है, जिसमें कला,संस्कृति,व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ‘सेंट्रल एक्टिविटी हब’ होगा।
एचबीटीयू के एचओडी और मानीटरिंग कमेटी के अध्यक्ष डा0 प्रदीप कुमार और स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी ने कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान एचबीटीयू के एचओडी डा. प्रदीप कुमार ने कहा कि कन्वेंशन सेंटर बहुत ही महत्वपूर्ण एवं शानदार प्रोजेक्ट है, इसे जल्द से जल्द पूरा होना चाहिए। बीते पांच माह से मानीटरिंग कमेटी द्वारा निरीक्षण न किये जाने पर कमेटी अध्यक्ष ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि जिन भी कारणों से काम में देरी हुई है उसको जल्द से जल्द दूर करके काम को गति प्रदान की जाएगी। इसकी लगातार मानीटरिंग की जाए।
इस अवसर पर स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी आर के तिवारी ने कहा कि मुझे आए हुए अभी करीब 15 दिन का समय ही हुआ है, प्रोजेक्ट में आ रही दिक्कतों को दूर करके निर्माण कार्य को पूरा कराया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले निरीक्षण के पहले केडीए की एनओसी ले ली जाएगी ताकि काम को और गति मिल सके।‘
आधुनिक कन्वेंशन सेंटर’ की विजिट करने के बाद निर्माण कार्य का जायजा लिया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता अधिकारी संतुष्ट दिखे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here