केआईजेसी उड़ान द्वारा 9.85 लाख से बनेगा सुन्दर उड़ान चिल्ड्रेन पार्क

0
125
Oplus_0

कानपुर।जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल द्वारा केआईजेसी उड़ान के तहत तिलक नगर के खत्री मार्ग पर एक नई पहल के तहत ‘केआईजेसी उड़ान’ द्वारा एक सुंदर उड़ान चिल्ड्रेन पार्क की स्थापना की गई है।इस परियोजना के लिए 9.85 लाख रुपये का खर्च केआईजेसी उड़ान द्वारा वहन किया गया।चिल्ड्रेन पार्क का लोकार्पण कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय एवं नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने फीता काट कर किया। इस पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए जयपुर से विशेष रूप से बुलाए गए पेंटिंग ट्रांसजेंडर आर्टिस्ट कर्णिका बाई ने पार्क की रंगाई-पुताई में सहयोग किया। जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल ने अपनी इस पहल के माध्यम से मंगलामुखियों को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए उनके सामाजिक और आर्थिक जीवन में सुधार हो सके।

चेयरपर्सन सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि चिल्ड्रेन पार्क में एंबिएंट लाइटिंग की व्यवस्था की गई है,जिससे कि बच्चे और बुजुर्ग रात के समय भी सुरक्षित तरीके से टहल सकते हैं। पहले इस स्थल पर कबाड़ और पुराने टायर पड़े रहते थे लेकिन अब यह साफ-सुथरा और जन उपयोगी बन चुका है। केआईजेसी उड़ान 2024 में और भी कई जनहित और सामाजिक सरोकार के कार्य करने की योजना बना रही है।


इस अवसर पर जेसीआई की तरफ से अमित गर्ग,अंकिता गर्ग, आकाश,अंचल गोयनका,राहुल, श्रुति अग्रवाल,जेसी वीक को चेयरमैन में एश्वर्या,नेहा गर्ग,प्रणीत,प्रज्ञा अग्रवाल,कुमार अक्षय,दीपाली जैन,प्रखर,मुस्कान जैन,सिद्धार्थ व सपना गुप्ता,नीतेश शुक्ला,विकास झझारिया,सुरुची अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here