फर्जी दस्तावेजों के जरिए लाखों हड़पने का आरोप

0
105
Oplus_131072

कानपुर।काकादेव में फर्जी दस्तावेजों से दूसरे के खाते में भुगतान कर 60 लाख हड़पने के मामले में पुलिस कमिश्नर कानपुर के आदेश पर पीड़ित कोरियर संचालक ने यूनियन बैंक के कर्मचारियों समेत पांच पर धोखाधड़ी,कूटरचना,जान से मारने की धमकी और आपराधिक षड्यंत्र के गंम्भीर अपराध पर काकादेव थाने में बीती 28 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन मुकदमा लिखने के कई दिन बीतने के बावजूद पुलिस कार्यवाही सुस्त होने से पीड़ित के जान पर बन आयी है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उसे धमका रहे है। अशोक नगर स्थित कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में शुक्रवार को हैरिसगंज निवासी पीयूष शुक्ला जो कि एसकेए एक्सप्रेस कोरियर के संचालक हैं। उन्होंने प्रेसवार्ता में बताया कि पांडु नगर स्थित यूनियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय की वर्ष 2006 से डाक और कोरियर लाने व ले जाने का काम कर रहे थे। बैंक कर्मी हरिकेश मिश्रा,अरुण मिश्रा, प्रवीण मिश्रा और प्रशांत कटियार ने उसका भुगतान करने को खाता भी खुलवाया था। आरोप है कि आरोपितों ने फर्जी दस्तावेजों से भुगतान उसके एसकेए एक्सप्रेस कोरियर खाते के बजाय कानपुर देहात के पंकज कुमार के खाते में कर दिया। आरोप है कि जानकारी पर उसने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद भी वह पंकज के खाते में ही भुगतान करते रहे। तीन साल पहले हरिकेश ने उसकी संस्था के कार्य को ही गलत और फर्जी बताकर काम रुकवा दिया। पीड़ित ने मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई। जिसके बाद काकादेव थाना में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने उनके हौसले बुलंद है और वो पीड़ित को ही धमका रहे है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here