घाटमपुर के पतारा चौकी इंचार्ज समेत आठ पुलिस कर्मी सस्पेंड,रिश्वत लेकर जमीन विवाद में रिपोर्ट दर्ज कर बेगुनाहों को भेजा था जेल

0
101
Oplus_131072

संवाददाता,घाटमपुर।पतारा कस्बे में विवादित जमीन पर बिना जांच पुष्टि के वसूली की धारा में एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए आठ निर्दोषों को जेल भेज दिया था मामला आला अफसरों तक पहुंचने के बाद आरोप सही पाए गए जिसके बाद कानपुर पुलिस कमिश्नर ने अखिल कुमार ने गुरुवार को पतारा चौकी इंचार्ज समेत आठ पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया!जेल जाने वाला पीड़ित डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार से मिला और आरोप लगाया कि उनसे 10 हजार रुपए लिए बाद में विपक्षी से 70 हजार रुपए लेकर बिना जांच के एक पक्षीय कार्रवाई कर दी। डीसीपी ने एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा को जांच सौंपी,जांच रिपोर्ट में पता चला कि दोनों पक्षों में जमीनी विवाद है पुलिस को अवैध वसूली की धारा लगाकर उच्चाधिकारियों को गलत सूचना देकर गुमराह किया गया। पुलिस कर्मियों के पास अवैध वसूली के कोई भी सबूत नहीं मिले फिर भी आठ पुलिस कर्मियों पतारा चौकी इंचार्ज एस आई जयवीर सिंह, पतारा बीट इंचार्ज संकित तौगड़, घाटमपुर तैनात एस आई शिव शरण शर्मा, एस आई आशीष चौधरी, हेड कांस्टेबल प्रथम सिंह, सिपाही पंकज सिंह जितेन्द्र सिंह, कुबेर सिंह को निलंबित कर दिया है! साथ ही घाटमपुर इंस्पेक्टर कुमार प्रदीप सिंह, एडिशनल इंस्पेक्टर सलमान खुर्शीद अहमद से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

देखे फोटो।

 चौकी इंचार्ज पतारा: जयवीर सिंह।
 ट्रेनी उप नि. आशीष चौधरी।
 ट्रेनी उप नि. संकित गौड़।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here