ट्रेन से कटकर महिला देने जा रही थी अपनी जान, सूचना मौके पर पहुंच घाटमपुर पुलिस ने बचाई महिला की जान

0
105
Oplus_131072

संवाददाता,घाटमपुर।शुक्रवार को कंट्रोल रूम से घाटमपुर स्टेशन मास्टर के द्वारा सूचना दी गई, कि एक महिला रेलवे ट्रैक पर काफी समय से टहल रही है। शायद वह अपनी जान देना चाह रही है। और ट्रेन गुजरने का समय भी था,सूचना मिलते ही बिना देरी किए पुलिस दस मिनट में घाटमपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची और रेलवे ट्रैक पर बैठी महिला को पुलिस पकड़कर घाटमपुर थाने ले आई। जहां पर पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो महिला ने अपने भाई सोनू का नंबर पुलिस को दिया। पुलिस ने सोनू से फोनकर घटना की जानकारी दी। सोनू ने पुलिस से बताया कि बहन सोमवती का मानसिक संतुलन सही नही है। वह दो दिन से लापता है। उन्होंने मौदहा थाने में बहन के लापता होने कि शिकायत भी की है। शुक्रवार दोपहर घाटमपुर थाने पहुंचे महिला के भाई सोनू व पति संतोष ने पुलिस को जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने महिला को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। घाटमपुर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी, तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला की जान बचाई गई है। जिसके बाद महिला को उसके परिजनो के सुपुर्द कर दिया गया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here