करसुई आश्रम में कम पहुंच रहे अनुयाई आश्रम में सुबह शाम होती है प्रार्थना, राजस्व टीम ने आश्रम जमीन की जांच हुई शुरू

0
104
Oplus_131072

संवाददाता,घाटमपुर।थाना बिधनू क्षेत्र के करसुई गांव के किनारे बाबा साकार विश्वहरि उर्फ भोले बाबा आश्रम में मंगलवार को पहुंचकर आश्रम में होने वाली प्रार्थना में भाग लेते थे, हाथरस में आयोजित सतसंग समारोह में हुए हादसे के बाद से अनुयाई आश्रम बहुत ही कम संख्या में पहुंच रहे है। अभी तक आश्रम का अध्यक्ष अनिल तोमर अभी फरार चल रहा है। आश्रम में पहुंचकर सेवादार ही सेवा दे रहे है। सेवादार रोजाना सुबह शाम प्रार्थना करते है। जिसके बाद वहां का प्रसाद रूप पीला पानी अनुयाईयों को वितरण किया जाता है। करसुई गांव के किनारे स्थित बाबा साकार विश्वहरि उर्फ भोले बाबा आश्रम की जांच जिलाधिकारी के निर्देशन पर राजस्व टीम कर रही हैं। टीम की जांच में आश्रम की आड़ में पट्टे और चारागाह की जमीन पर कब्जा है। राजस्व टीम अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर रही है। टीम अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी, रिपोर्ट के आधार पर बाबा के आश्रम पर हो सकती है कार्रवाई एडीएम एफआर ने कहा जांच कर रही राजस्व टीम की रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई कानपुर एडीएम एफआर राजेश कुमार ने बताया कि आश्रम जिस जमीन पर बना है, वह जमीन किसकी है, और जमीन पर किसके पट्टे हुए थे, आश्रम की जमीन की जांच तहसील स्तर से राजस्व टीम कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार आश्रम पर की जाएगी कार्रवाई।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here