कानपुर।परिधि सेवा संस्थान के तत्वाधान में अध्यक्ष बिंदु अग्रवाल के नेतृत्व में अर्रा रोड स्थित शकुंतला लॉन में बेजुबान प्राणियों की सेवा करने वाले समाज सेवियों को सम्मानित किया गया।सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह द्वारा द्वीप प्रज्वलन करके की गई वही विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज भदौरिया रहे। कार्यक्रम का संचालन विनीत त्रिपाठी द्वारा किया गया। उसके उपरांत काव्या चतुर्वेदी ने गणेश वंदना की प्रस्तुति को देख कर सभी मंत्र मुग्ध हो गए। अध्यक्ष बिंदु अग्रवाल ने बताया कि बेज़ुबान पशुओं की सेवा वास्तविकता में ईश्वर की सेवा है। इस सेवा का ना कोई परितोषक होता है ना पुरस्कार अपितु केवल ईश्वर सेवा में ये महामानव लिप्त रहते हैं। संस्था ने विशेष रूप से ध्यान रखा कि जिन सेवियों को प्रचार या मान्यता नहीं मिलती उनको जरूर से समानित किया जाये और आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे।
इस अवसर पर सिद्धार्थ काशीवार,तरनजीत सिंह,विवेक तिवारी, राज वल्लभ,दीपक राणा,आशुतोष त्रिपाठी,अमन शुक्ला,लीला धर,सोनल गुप्ता,विभाष टंडन मयंक त्रिपाठी,सरस्वती यादव,दीप्ति आहूजा,सोनाली पाल मुस्कान श्रीवास्तव विवेक पाल,लक्ष्मी बाजपेयी,अनिल कुमार,विद्या भूषण,डॉ.अश्विन कुमार सिंह,मनीष शर्मा,चेतन माथुर,डॉ.यू.सी. श्रीवास्तव सुखवीर सिंह मलिक,गोपाल तुलसियान,प्रमोद कुमार गुप्ता,मनोज कुमार शुक्ला,संतोष सिंह चौहान,कपिल कुमार केसरवानी,प्रणवीर सिंह,नीरजा अवस्थी,सीता पासवान,तरुणा जयसवाल,विनीत त्रिपाठी,अंश मिश्रा सुमित कुमार,एंकर प्रतीक त्रिवेदी आदि लोग मौजूद रहे।