अमरनाथ यात्रा: 29 जून से यात्रियों की सुविधा हेतु बाल ताल से मिलेगा मुफ्त में ई-रिक्शा

0
100
Oplus_131072

कानपुर।बाबा अमरनाथ यात्रा कर रहे यात्रियों के लिए बाल टाल से बाबा के दर्शन करने जाने को सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें फ्री ई रिक्शा की व्यवस्था किया गया है।वरिष्ठ समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल ने शिव सेवक समिति के अध्यक्ष शीलू वर्मा को अमरनाथ यात्रियों की सुविधा के लिए ई रिक्शा की चाभी भेट करते हुए यात्रियों के लिए शुभकामनाएं भी दिया। वरिष्ठ समाजसेवी मुरारीलाल अग्रवाल ने कहा कि 29 जून से शुरू होने वाली यात्रा में अमरनाथ यात्रियों को तीन किलो मीटर का रास्ता तय करने में मदद मिलेगी। जनरल ई रिक्शों में 900 आर पी एम की मोटर लगी होती है। बाबा बर्फानी का स्थान पहाड़ी इलाके में है वहां के लिए 18 सौ आर पी एम की मोटर की जरूरत होती है। ऐसे में शहर के ई रिक्शे से इतर 18 सौ आर पी एम का ई रिक्शा भेंट किया। शीलू वर्मा ने बताया कि हमारी समिति के द्वारा लोगों के सहयोग से सात ई रिक्शा बाल टाल अमरनाथ भेंजे जा रहे हैं। शीलू वर्मा ने वरिष्ठ समाज सेवी मुरारी लाल अग्रवाल से चाभी प्राप्त कर उनका सहृदय से आभार व्यक्त किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here