ट्रैक्टर को बचाने में बरातियों से भरी अनियंत्रित बोलेरो पानी भरी खंती में पलटी मासूम साहित दस बराती घायल

0
100
Oplus_131072

संवाददाता:घाटमपुर।थाना क्षेत्र निबियाखेड़ा गांव निवासी अख्तर ने बताया कि वह गांव से बारात लेकर रानियां जा रहा था। जैसे ही घाटमपुर थाना क्षेत्र के राहा मोड़ के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटी। हादसे में बोलेरो सवार नशीमा, गुलाम, अफसर, दरस्का, आश्का, मो शाहनवाज खान, इनाया, करीना, रसीद उर्फ भूरा, हसीना घायल हो गए। गनीमत यह रही कि खंती में पानी कम होने से बाल बाल बच गए। सभी पानी से गिरकर भीग गए थे। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से भेजा सीएचसी घाटमपुर जहां सभी घायलों के उपचार के बाद घर भेज दिया है। घाटमपुर एसीपी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है, तहरीर के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी!


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here