न्यायालय के वारंट पर चौबेपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

0
27

कानपुर। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौबेपुर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों एक पुराने दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुलपुर गांव निवासी जीतेन्द्र (27), गोपाल शुक्ला (40) और संजू (44) के रूप में हुई है। तीनों स्वर्गीय छोटे लाल के पुत्र हैं। इनके खिलाफ वर्ष 2019 में चौबेपुर थाने में मामला दर्ज हुआ था। इसी प्रकरण में न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने तीनों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र गिरि, कांस्टेबल दीपक कुमार और कांस्टेबल ऋषिराज शामिल रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here