फतेहपुर: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

0
80

फतेहपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में रविवार को कोतवाली पुलिस बड़े पुल मदारीपुर सर्विस रोड तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हसवा की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह तेज रफ्तार से भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल सिंह (31 वर्ष) निवासी खलीलपुर बिलिंदा, थाना थरियांव, जनपद फतेहपुर बताया। वाहन के कागजात न दिखा पाने पर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने स्वीकार किया कि उसने हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक (UP13BA3784) को 20 जून 2026 को जनपद हापुड़ के पिलखुवा टोल स्थित वैष्णो ढाबा के पास से चोरी किया था।
ऑनलाइन सत्यापन में बाइक किसी अन्य व्यक्ति के नाम पंजीकृत मिली। इसके आधार पर कोतवाली नगर में अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here