फतेहपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के दूसरे दिन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एडीजी ज्योति नारायण फतेहपुर पहुंचे। उन्होंने शहर के जीआईसी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर परीक्षा की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का गहन परीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एडीजी ने परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, प्रवेश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एडीजी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
परीक्षा केंद्र पर प्रशासन और पुलिस की ओर से व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
Home प्रमुख संवाददाता अजहर उद्दीन फतेहपुर: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन ADG ने लिया सुरक्षा...




