फतेहपुर जिले के खागा रेप प्रकरण में बड़ी अपडेट आरोपी का लगा सुराग

0
21

फतेहपुर।खागा दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामिया आरोपी बब्लू सिंह सिंगरौर की तलाश में पुलिस को अहम सुराग मिला है। जानकारी के मुताबिक आरोपी को मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे जंक्शन पर देखे जाने की सूचना मिली है।
इस इनपुट के बाद फतेहपुर पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए विशेष टीमों का गठन कर दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस ने आमजन से भी सहयोग की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आरोपी के संबंध में पुख्ता सूचना देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये की इनामी राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
फिलहाल पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है। पूरे मामले में फतेहपुर पुलिस का कहना है कि कानून से बचना संभव नहीं है और आरोपी को जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here