काफल रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

0
19

चमोली,उत्तराखंड। चमोली जनपद के मंडल क्षेत्र स्थित काफल रेस्टोरेंट में आज तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना प्रातः लगभग 03:03 बजे फायर स्टेशन गोपेश्वर को प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और पहुंचते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। आग की तीव्रता को देखते हुए फायर सर्विस के दो वाहनों को मौके पर लगाया गया। टीम ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
फायर सर्विस की तत्परता और कुशल रणनीति के चलते आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
इस अभियान में डीवीआर नरेश सिंह, एफएम अनूप सिंह, यशवंत सिंह, पवन सिंह, अंकित सिंह एवं डब्ल्यूएफएम रश्मि की सराहनीय भूमिका रही।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here