घर में आग लगने से गृहस्थी खाक, बैल की मौत दूसरा बैल समेत परिवार की महिलाएं व बच्चे झुलसे

0
11

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के जमलामऊ गांव में शनिवार की अर्द्धरात्रि अज्ञात कारणों के चलते एक कोठरीनुमा घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस अग्निकाण्ड में जहां एक बैल की जलकर मौत हो गई वहीं दूसरा बैल समेत परिवार की महिलाएं व बच्चे झुलस गए। जिसका उपचार कराया गया। इस अग्निकाण्ड में लाखों रूपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जमलामऊ गांव निवासी राम प्रताप विश्वकर्मा का कच्चा कोठरीनुमा मकान है। अर्द्धरात्रि अचानक घर में आग लग गई। आग बढ़ने पर परिवारीजनों की नींद खुली। बताया जाता है कि राम प्रताप घर में ही दो बैल भी पाले थे। जो आग की चपेट

आग से जले हुए घर का दृश्य।

में आ गए। परिवार की महिलाएं व बच्चे आग बुझाने में जुट गए। आग बुझाते समय वह भी झुलस गये। इस अग्निकाण्ड में राम प्रताप विश्वकर्मा की पूरी गृहस्थी जहां जलकर खाक हो गई वहीं एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई। अग्निकाण्ड में झुलसे एक बैल व परिवार के लोगों का प्राथमिक उपचार कराया गया। आग बढ़ने पर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। आग के कारण लाखों रूपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अग्निकाण्ड के बाद परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here