त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरतें थाना प्रभारी: एसपी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी, गश्त व खुफिया तंत्र को रखें सक्रिय,अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने मातहतों के कसें पेंच

0
13

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में जनपद की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारियों ने प्रतिभाग किया।बैठक में आगामी विभिन्न त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी, प्रभावी गश्त तथा खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने पर जोर दिया गया। एसपी ने ई-सम्मन प्रणाली के अंतर्गत जारी सम्मनों की समय से तामील सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही यक्ष एप के माध्यम से अपराधियों का सत्यापन कर आवश्यक प्रविष्टि दर्ज कराने को

अपराध समीक्षा बैठक में भाग लेते एसपी अनूप कुमार सिंह।

कहा गया। वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने पर बल दिया गया। लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापरक एवं त्वरित निस्तारण तथा समय से आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित करने के निर्देश भी दिए गए। थानावार टॉप-10 अपराधियों और हाल ही में जेल से रिहा हुए अपराधियों के सत्यापन की समीक्षा करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों, थाना समाधान दिवस एवं शिकायत प्रकोष्ठ में लंबित प्रार्थना पत्रों के शीघ्र और गुणवत्तापरक निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही थानों में दाखिल लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण तथा चोरी व नकबजनी की घटनाओं के त्वरित अनावरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि अपराध नियंत्रण, जन शिकायतों के समाधान और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनपद में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here