25 हजार के इनामिया गैंगस्टर अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा,हुसैनगंज, इंटेलीजेंस विंग व एसओजी की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

0
20

फतेहपुर। शातिर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हुसैनगंज थाना पुलिस, इंटेलीजेंस विंग व एसओजी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर पच्चीस हजार के इनामिया गैंगस्टर अंतर्राज्यीय शातिर चोर को दबोच लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। हुसैनगंज थाना पुलिस, इंटेलीजेंस विंग व एसओजी की संयुक्त टीम क्षेत्र में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने के उद्देश्य से गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0 415/2024 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित पच्चीस हजार रूपए के इनामिया अंतर्राज्यीय शातिर चोर अभिजीत उर्फ अपजीत

पुलिस टीम की गिरफ्त में इनामिया गैंगस्टर अभियुक्त।

पाण्डेय पुत्र सोमनाथ पाण्डेय मूल निवासी ग्राम रमसाहीपुर थाना मोहब्बतपुर पइन्सा जनपद कौशांबी हाल पता प्लाट नं0 124 सागर कालोनी राजनगर बथोड़ा नन्दन वन थाना नन्दनवन जिला नागपुर प्रान्त महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल फूलचन्द्र, कांस्टेबल सुमित यादव, एसओजी प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र कुशवाहा, कांस्टेबल अभिमन्यु सिंह, अमन सिंह, बृजेश कुमार पाल, राहुल कुमार, इंटेलीजेंस विंग प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद मिश्रा, हेड कांस्टेबल मनोज मौर्या, पंकज दुबे, कांस्टेबल पवन कुमार, जय प्रकाश, राम सिंह, विकास, हरीश शामिल रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here