हौसलों को दी धार,आत्मविश्वास को मिली उड़ान,पुलिस आपके द्वार अभियान में महिला फायरकर्मियों ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के मंत्र

0
30

चमोली,उत्तराखंड।पुलिस आपके द्वार” अभियान के तहत आज चमोली पुलिस की महिला फायरकर्मी रश्मि एवं सोनाक्षी द्वारा केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर में अध्ययनरत छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रभावी गुर सिखाए गए तथा लाइव डेमो के माध्यम से उन्हें व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला फायरकर्मी रश्मि व सोनाक्षी ने छात्राओं को यह संदेश दिया कि साहस, सतर्कता और आत्मविश्वास ही हर चुनौती से निपटने की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने रोज़मर्रा की परिस्थितियों में संभावित खतरों से सुरक्षित रहने के लिए सरल, कारगर एवं व्यवहारिक सेल्फ डिफेंस तकनीकों का प्रदर्शन किया, जिसे छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनाया।

डेमो के माध्यम से बताया गया कि संकट की घड़ी में घबराने के बजाय सही समय पर सही प्रतिक्रिया ही स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। प्रशिक्षण से छात्राओं में आत्मबल का संचार हुआ और वे स्वयं को अधिक सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर महसूस करने लगीं।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here